Chhattisgarh

CG – पिता बना हैवान : अपने ही 9 महीने के बच्चे को उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया खौफनाक वारदात को अंजाम…..

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक निर्दयी पिता ने अपने 9 महीने के बच्चे की हत्या कर दी है। इतना ही नहीं आरोपी ने अपनी पत्नी पर भी जानलेवा हमला किया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं पुलिस की टीम ने वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है

Related Articles

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला सूरजपुर जिले के भटगांव थाना क्षेत्र के चंदरपुर इलाके है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया। इतना ही नहीं युवक ने अपने 9 महीने के बच्चे को भी मौत के घाट उतार दिया। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों ने इस वारदात की सूचना पुलिस को दी।

इस वजह से हुआ विवाद

बताया जा रहा है कि, युवती ने अपने पति से मायके जानें की बात कही थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और गुस्साएं पति ने अपने बच्चे की हत्या कर दी और अपनी पत्नी पर जानलेवा हमला किया। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!