ChhattisgarhRaipur

CG – पत्नी की हत्या : पत्नी को सीलबट्टे से मार-मारकर उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया खौफनाक वारदात को अजांमC.G. सरकारी नौकरियाँ

 रायपुर। राजधानी रायपुर से हत्या का सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहां पति ने अपनी पत्नी को सीलबट्टे से मार-मारकर उसकी हत्या कर दी। आग बबूला पति ने कीटनाशक पीकर सुसाइड करने की कोशिश की। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है

जानकारी के अनुसार, मंदिर हसौद इलाके के ग्राम कोटनी में बीती रात पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोपी पति ने तैश में आकर पत्नी पर सीलबट्टे से हमला कर दिया। महिला बुरी तरह घायल हुई और उसकी मौत हो गई। जिसके बाद आरोपी पति ने कीटनाशक पी लिया। आरोपी को गंभीर हालत में किया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

मंदिर हसौद टीआई ने बताया कि प्रारंभिक जांच में घरेलु विवाद के कारण पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। जिसके बाद पति ने सील-लोढ़ा से पत्नी को बुरी तरह से घायल कर दिया। मौके पर पत्नी की मौत हो गई है. जिसके बाद आरोपी ने कीटनाशक पी लिया। अस्पताल में भर्ती आरोपी पति के ठीक होने के बाद उसे गिरफ्तार किया जाएगा। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 103 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!