ChhattisgarhRaipur

CG News : पितृ भोज खाने के बाद 22 बच्चों सहित 72 ग्रामीणों की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया गया भर्ती

Related Articles

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के बालोद जिलें से एक बड़ी खबर आ रही है। जानकारी के अनुसार, 72 ग्रामीणों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार बताये जा रहे हैं। उनमें से कई बच्चों की हालत गंभीर बतायी जा रही है। सभी को अस्पताल में डाक्टरों की गहन निगरानी में इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, मामला बालोद जिले के डौंडीलोहारा ब्लाक के ग्राम खामभाट का है।

जानकारी के मुताबिक, सभी ग्रामीण लोगों ने गांंव में ही पितृ भोज खाया था। जिसके बाद 72 ग्रामीणों की तबीयत बिगड़ गयी, और उल्टी दस्त आना शुरू हो गया। जिसके बाद तुरंत ही सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डाक्टरों के मुताबिक 72 लोगों में से 22 बच्चे भी शामिल हैं, वहीं 2 ग्रामीणों की हालत गम्भीर बताई जा रही है। सभी ग्रामीणों को राजनांदगांव मेडिकल कालेज में रिफर किया गया है। आशंका है कि, खेत से लगे बोर के पानी का इस्तेमाल कार्यक्रम में किया गया था, जिसकी वजह से ही ये परेशानी ग्रामीणों को हुई है। दूषित पानी को उल्टी दस्त की वजह बताया जा रहा है। इधर, गांव में अस्थाई मेडिकल कैम्प लगाकर स्वास्थ्य विभाग इलाज कर रहा है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!