Chhattisgarh

CG News: नक्सलियों को बड़ा झटका, भैरमगढ़ एरिया कमेटी का इंचार्ज कमलू सरेंडर की तैयारी में

जगदलपुर: छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद को लेकर सुरक्षा बलों की लगातार कार्रवाई का असर एक बार फिर दिखा है। जानकारी के अनुसार, भैरमगढ़ एरिया कमेटी का इंचार्ज और डिवीजनल कमेटी मेंबर (DVCM) कमलू अब नक्सल संगठन से अलग होने की तैयारी में है। बताया जा रहा है कि कमलू जंगल छोड़कर जगदलपुर पहुंच गया है और वह कभी भी आत्मसमर्पण कर सकता है।

Related Articles

सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक, कमलू लंबे समय से नक्सल संगठन से जुड़ा हुआ था और बस्तर क्षेत्र में कई नक्सली गतिविधियों का नेतृत्व कर चुका है। उस पर कई गंभीर वारदातों में शामिल होने के आरोप हैं। हालांकि, पिछले कुछ महीनों से वह संगठन की नीतियों और आंतरिक मतभेदों से परेशान चल रहा था।

कमलू का सरेंडर न सिर्फ भैरमगढ़ बल्कि पूरे बस्तर डिवीजन के लिए नक्सल संगठन को बड़ा झटका माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, उसके आत्मसमर्पण से सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल नेटवर्क की अंदरूनी जानकारी मिलने की उम्मीद है।

राज्य में नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान पिछले एक साल में कई सक्रिय सदस्य आत्मसमर्पण कर चुके हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा लगातार इस बात पर जोर दे रहे हैं कि हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौटने वालों को पुनर्वास नीति के तहत पूरा सहयोग दिया जाएगा।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!