Chhattisgarh

CG News: जनदर्शन में CM साय ने सुनी लोगों की समस्याएं, लकवाग्रस्त महिला के लिए तुरंत मंजूर किए 5 लाख रुपए

CG News: आज राजधानी रायपुर के मुख्यमंत्री निवास में जनदर्शन का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में CM विष्णु देव साय ने लोगों की समस्याओं को सुना. वहीं एक लकवाग्रस्त महिला को तुरंत 5 लाख रुपए देने की मंजूरी भी दी.

जनदर्शन में CM साय ने सुनी लोगों की समस्याएं
जनदर्शन कार्यक्रम में CM साय ने दिव्यांगजनों से मुलाकात की. उन्होंने दिव्यांगजनों को की श्रवण यंत्र, ट्राईसायकल का वितरण भी किया. बता दें कि समाज कल्याण विभाग द्वारा निशक्त जनों को ये सामान दिया गया है.

लकवाग्रस्त महिला को दिए 5 लाख
वहीं CM विष्णु देव साय जन दर्शन में एक लकवाग्रस्त महिला की मदद के लिए सामने आए. उन्होंने मुख्यमंत्री आर्थिक सहायता योजना से तुरंत 5 लाख रुपए देने की मंजूरी दी.

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!