ChhattisgarhRaipur

CG News: नगरीय निकाय चुनाव पर सीएम साय का बड़ा बयान, देखें उन्होंने क्या कहा..

रायपुर। छत्तीसगढ़ में जल्द ही नगरीय निकाय होने को है। जिसे लेकर शासन, प्रशासन ने भी तैयारी कर ली है। बीतें बुधवार को राज्य शासन ने प्रदेश के 10 निगमों में प्रशासकों को नियुक्ति हेतु अधिसूचना भी जारी कर दी है। ताकि विकास कार्यों में कोई आपत्ति न आये, और चुनाव प्रक्रिया सही तरीके से पूर्ण हो सके। वहीं आज निकाय चुनाव को लेकर सीएम विष्णु देव साय का बड़ा बयान सामने आया है।

सीएम साय ने कहा है कि, देर जरूर होगी, लेकिन टलेगा नहीं। उन्होंने कहा कि, देरी के चलते नगरीय निकायों में प्रशासक बैठना पड़ा है। जगदलपुर के लिए रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मीडिया से चर्चा में कहा कि, लोकार्पण और भूमिपूजन का कार्यक्रम है। 350 करोड़ से ज्यादा लागत के विकास कार्य होंगे। बस्तर के विकास को लेकर मांझी समाज से सरकार सलाह लेगी। उन्होंने आगे कहा कि,बस्तर के विकास के लिए सरकार वचनबद्ध है। एक साल में बस्तर में शांति स्थापित करने के लिए सरकार सफल साबित हुई है। क्षेत्र के विकास के लिए नियत नेल्लानार योजना चलाई जा रही है।

आपको बता दें कि, नगरीय निकाय चुनावों को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। निकाय चुनाव के लिए फाइनल वोटर लिस्ट का प्रकाशन 15 जनवरी को किया जाएगा। वहीं ऐसा माना जा रहा है कि, प्रदेश में निकाय चुनाव अभी भी टल सकते हैं। दूसरी तरफ वार्डों के आरक्षण का काम पूरा हो गया है। राजधानी रायपुर में मेयर और नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण होना है। इसके लिए 7 जनवरी की डेट तय की गई है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!