Chhattisgarh

CG News: बस्तर में दंतेश्वरी मंदिर में चोरी का खुलासा, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

CG News: बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी देवी के जगदलपुर स्थित मंदिर में कुछ सप्ताह पहले हुई चोरी की गुत्थी बस्तर पुलिस ने सुलझा ली है. इस मामले में आरोपी को धर दबोचा है, पुलिस ने आरोपी की पहचान मोनू यादव पिता मंगल यादव निवासी उड़ीसा के कोसमी के रूप में की है. आरोपी का ससुराल फ्रेजरपुर में है. वारदात के दिन सीसीटीवी में कैद फुटेज और साइबर टीम की मदद से आरोपी की पहचान कर उड़ीसा से गिरफ्तार किया गया.

Related Articles

चोरी का सारा सामान बरामद

पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी किया गया सारा सामान बरामद किया है. हालांकि इसमें चौंकाने वाली बात सामने आई है. आरोपी द्वारा दंतेश्वरी मंदिर के भीतर सरस्वती माता की प्रतिमा और नारायण मूर्ति से चोरी की गई चेन सोने की नहीं है. जिस उद्देश्य से आरोपी ने इस चोरी की वारदात को अंजाम दिया था. वह नकली आभूषण होने की वजह से उसे बेच नहीं पाया और उसके बाद उड़ीसा में जाकर छिपा हुआ था.

साइबर सेल और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

बोधघाट पुलिस, कोतवाली पुलिस और साइबर सेल की टीम ने पता कर आखिरकार आरोपी को धर दबोचा. पुलिस के मुताबिक आरोपी मोनू यादव आदतन अपराधी है. साल 2024 में वह गांजा तस्करी के मामले में भी सजा काट चुका है और जेल से छूटने के बाद वह मार्केल सिवनागुड़ा आवास प्लाट पारा में रह रहा था.

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!