BilaspurChhattisgarh

CG PSC Scam: सीबीआई ने कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला के घर दी दबिश ,हो रही जांच

बिलासपुर। कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला के घर पर सीबीआई की टीम ने छापेमारी की है. यह कार्रवाई पीएससी (PSC) 2022 में हुई धांधली की जांच के सिलसिले में की गई है. राजेंद्र शुक्ला के बेटे स्वर्णिम शुक्ला का चयन आदिमजाति कल्याण विभाग के असिस्टेंट डायरेक्टर पद पर हुआ था, जिसे लेकर जांच की जा रही है

जानकारी के अनुसार, सीबीआई के एक दर्जन अधिकारियों की टीम ने तड़के कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला के यदुनंदन नगर और तिफरा क्षेत्र के नए बस स्टैंड के पास स्थित मकान पर छापेमारी की है. सीबीआई की टीम दबिश देकर दस्तावेजों की जांच कर रही है.

बता दें कि पीएससी 2022 में धांधली का मामला उठा था. जिसके बाद प्रदेश में बीजेपी की सरकार आने के बाद मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई है. मामले की सीबीआई की टीम जांच कर रही है.

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!