ChhattisgarhKorba

CG : इस जिले में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़…पुलिस ने छापा मारा तो संदिग्ध अवस्था में मिले युवक-युवतियां

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शनिवार को पुलिस ने छापा मारकर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। इस छापेमार कार्रवाई में पुलिस ने युवक-युवतियों को संदिग्ध हालत में पकड़ा है। पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों के अचानक कॉलोनी में छापा मारने के बाद इलाके में हड़कप मच गया है। फिलहाल पकड़े गए सभी युवक-युवतियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

Related Articles

मिली जानकारी के अनुसार, शहर के घंटाघर से लगे हुए एमपी नगर कॉलोनी के 3 मंजिले मकान में आज पुलिस ने रेड मार कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। बताया जा रहा है कि, यहां काफी लंबे समय से जिस्मो का गोरख धंधा चल रहा था। इससे कॉलोनीवासी परेशान थे। कॉलोनीवासी की शिकायत पर पुलिस की टीम ने घर में छापेमारी की। यहां एक नाबालिग समेत 7 लड़कियां पकड़ाई है और दो ग्राहक को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। फिलाहल इस मामले में पुलिस अभी सभी से पूछताछ कर रही है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!