BilaspurChhattisgarh

CG: अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की, 425 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर : जिले के सीपत थाना पुलिस ने ग्राम मटियारी में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने यहां रेड कर 425 लीटर कच्ची महुआ शराब और 20 पाव देशी और अंग्रेजी शराब बरामद की। इस दौरान पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया और कच्ची महुआ शराब बनाने के उपकरण भी जब्त किए।

वीओ–सीपत थाना पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई में 6 आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पकड़े गए आरोपियों में 2 महिलाएं भी शामिल हैं, जिनमें से एक आरोपी के पास 55 लीटर, दूसरे के पास 70 लीटर और तीसरे के पास 75 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। इसके अलावा 85 लीटर शराब प्रमोद माल्या के घर से बरामद हुई, वहीं सरिता शिकारी के पास 60 लीटर कच्ची महुआ शराब और 20 पाव देशी व अंग्रेजी शराब भी मिली। पुलिस ने इन सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

इस रेड के दौरान पुलिस ने 500 किलो लहान नष्ट किया और कच्ची महुआ शराब बनाने के उपकरण भी जब्त किए। । सीपत पुलिसे ने सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!