ChhattisgarhKorba

CG दर्दनाक हादसा : ट्रेलर से टकराई यात्री बस, 7 लोगों की मौत और कई घायल, CM ने जताया शोक

कोरबा। कोरबा के बांगो थाना अंतर्गत नेशनल हाइवे पर मडई घाट के समीप सोमवार तड़के सुबह लगभग 4 बजे के हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार हादसा नेशनल हाइवे क्रमांक 130 में पोड़ी उपरोड़ा क्षेत्र के मड़ई गांव की है। आज सड़के सुबह तकरीबन 4 बजे रायपुर से अंबिकापुर के सीतापुर जाने के लिए निकली रॉयल बस सर्विस की तेज रफ्तार स्लीपर मेट्रो बस क्रमांक cg 04 mm 3195 खड़ी ट्रेलर से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। सामने से आ रही कार को बचाने के चक्कर में यह हादसा हुआ। तड़के सुबह हुए हादसे के समय अधिकतर यात्री नींद में ही थे। हादसे में मौके पर ही तीन पुरुष दो महिला व एक बच्चें की मौत हो गई, जबकि एक बच्चे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एक दर्जन यात्री घायल भी हुए है। जिनमें दो की स्थिति नाजुक बनी हुई है। घायलों को जिला अस्पताल कोरबा में भर्ती करवाया गया। जहां इलाज के दौरान एक और बच्चे की भी मौत हो गई। दुर्घटना में घायल दो यात्रियों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। सामान्य रूप से घायल व्यक्तियों का इलाज पोड़ी उपरोड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!