ChhattisgarhRaipur

CG: राजधनी में बदला मौसम का मिजाज, आज पूरे प्रदेश में झमाझम बारिश का अलर्ट जारी

Related Articles

  रायपुर : राजधानी  रायपुर का मौसम का मिजाज बदला हुआ नज़र आ रहा हैं. चारों तरफ बारिश की बूंदो ने अपना कब्ज़ा जमाया हुआ हैं. रायपुर मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार और मंगलवार को प्रदेश में मानसून की एक्टिविटी थोड़ी कम रहने की संभावना है. 26 जून से फिर एक बार मानसून की एक्टिविटी बढ़ जाएगी. कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है. अधिकतम तापमान में भी तीन से चार डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है.

“प्रदेश में 24 और 25 जून को मानसून की एक्टिविटी कम रहेगी. 26 जून से मानसून की एक्टिविटी फिर बढ़ जाएगी. सोमवार को प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है. इसके साथ ही प्रदेश के एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी वर्षा होने का अलर्ट है.-

रविवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान बलरामपुर में 37.4 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं सबसे कम अधिकतम तापमान राजनांदगांव जिले में 30.5 डिग्री दर्ज किया गया.

रविवार को  रायपुर का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री दर्ज.
माना एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री दर्ज.
बिलासपुर का अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री दर्ज.
पेंड्रा रोड का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री दर्ज.
अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री दर्ज.
जगदलपुर का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री दर्ज.
दुर्ग का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री दर्ज.
राजनांदगांव का अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री दर्ज.

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!