Chhattisgarh

छठ महापर्व: CM विष्णु देव साय आज जशपुर और कोरबा दौरे पर, करेंगे सूर्य उपासना और श्रद्धालुओं से मुलाकात

CG News: छत्तीसगढ़ में आज छठ महापर्व का तीसरा दिन है, जिसे संध्या अर्घ्य के रूप में मनाया जाता है। इस दिन व्रती महिलाएं डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करती हैं। इसी अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जशपुर जिले के दुलदुला जाएंगे, जहां वे छठ घाट पर श्रद्धालुओं के साथ सूर्य उपासना करेंगे और लोगों से मुलाकात भी करेंगे।

छठ महापर्व का तीसरा दिन — संध्या अर्घ्य का महत्व

27 अक्टूबर को मनाए जा रहे छठ महापर्व के तीसरे दिन का विशेष धार्मिक महत्व है। आमतौर पर अन्य त्योहारों में उगते सूर्य की पूजा की जाती है, लेकिन छठ पर्व ही ऐसा व्रत है जिसमें डूबते सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा है। यह परंपरा सूर्य देव की संपूर्ण ऊर्जा और जीवनदायिनी शक्ति के प्रति आभार व्यक्त करने का प्रतीक मानी जाती है। आज शाम महिलाएं घाटों पर पारंपरिक गीतों और भक्ति भाव के साथ सूर्य को अर्घ्य देंगी।

कोरबा में भी रहेंगे मुख्यमंत्री साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आज का कार्यक्रम दोपहर 1:30 बजे मुख्यमंत्री निवास से शुरू होगा। वे पुलिस ग्राउंड हेलिपैड से प्रस्थान कर 2:20 बजे कोरबा पहुंचेंगे, जहां वे अग्रसेन भवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां 2:30 से 3:15 बजे तक पूर्व निर्धारित गतिविधियों में हिस्सा लेंगे।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!