Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ विधानसभा शीतकालीन सत्र अब नए भवन में, पुराने भवन को दी जाएगी विदाई

CG Assembly Winter Session: छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश को नवा रायपुर स्थित नए विधानसभा भवन की ऐतिहासिक सौगात दी है। अब आगामी छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र इसी नए भवन में आयोजित किया जाएगा। संभावना जताई जा रही है कि सत्र नवंबर के तीसरे सप्ताह में शुरू हो सकता है, जिसकी अवधि 3 से 5 दिन तक रहने की संभावना है।

Related Articles

सत्र की शुरुआत एक भावनात्मक पल के साथ होगी। पहले दिन पुराने विधानसभा भवन में ‘विदाई सत्र’ आयोजित किया जाएगा, जिसके बाद सत्र की सभी कार्यवाही नए भवन में स्थानांतरित हो जाएगी। इस कार्यक्रम के साथ ही नए भवन से नियमित कामकाज की भी शुरुआत होगी।

नवा रायपुर के सेक्टर-19 में करीब 273.11 करोड़ रुपये की लागत से बने इस शानदार भवन को 20.78 हेक्टेयर क्षेत्र में तैयार किया गया है। इसका डिज़ाइन राष्ट्रपति भवन से प्रेरित है और इसमें 120 विधायकों की बैठक व्यवस्था की गई है। भवन के बाहर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा स्थापित की गई है, जो इसकी भव्यता को और बढ़ाती है।

यह भवन पूरी तरह इको-फ्रेंडली है और अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। इसमें विधानसभा सचिवालय, 3 मीटिंग हॉल, सेंट्रल हॉल, मीडिया लाउंज, आर्ट गैलरी, दर्शक दीर्घा और कैंटीन जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। साथ ही, मेल, फीमेल, हैंडीकैप और ट्रांसजेंडर्स के लिए अलग टॉयलेट और 3 हॉस्पिटल की व्यवस्था भी की गई है।

नए विधानसभा भवन को बस्तर और सरगुजा की पारंपरिक कला से सजाया गया है। यहां खूबसूरत गार्डन, ग्रीनरी और वास्तु अनुसार लगाए गए पेड़ों के बीच पेपरलेस सिस्टम से सत्र की कार्यवाही होगी। यह भवन छत्तीसगढ़ की आधुनिकता और परंपरा का संगम प्रस्तुत करता है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!