Chhattisgarh

Chhattisgarh Board Exam: 5वीं-8वीं की बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी, मार्च से शुरू होंगी परीक्षाएं

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ लोक शिक्षा संचालनालय ने 5वीं और 8वीं क्लास की परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है. ये परीक्षाएं बोर्ड पैटर्न पर होंगी. शेड्यूल के मुताबिक क्लास 5 की परीक्षा 16 मार्च से शुरू होगी, जबकि क्लास 8 की परीक्षा 17 मार्च से शुरू होगी.

इस परीक्षा में सरकारी और प्राइवेट दोनों ही स्कूल के परीक्षार्थी शामिल होंगे. हालांकि सी.बी.एस.ई. और आई.सी.एस.ई. के परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल नहीं होंगे.

5वीं-8वीं की बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी

जारी टाइम टेबल के अनुसार, कक्षा 5वीं की परीक्षा सुबह 9:00 बजे से 11:00 बजे तक होगी. वहीं क्लास 8वीं की परीक्षा सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक होगी. अंक की बात करें तो क्लास 5वीं की परीक्षा कुल 50 नंबर की होगी, जिसमें 40 नंबर का लिखित एग्जाम और 10 नंबर का प्रोजेक्ट वर्क होगा. क्लास 8 की परीक्षा कुल 100 नंबर की होगी, जिसमें 80 नंबर का लिखित एग्जाम और 20 नंबर का प्रोजेक्ट वर्क होगा.

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!