ChhattisgarhRaipur

छत्तीसगढ़ को मिली डिजिटल कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात, अब गांव-गांव तक पहुंचेगा हाई-स्पीड इंटरनेट…

रायपुर। छत्तीसगढ़ के भरतपुर-सोनहत विधानसभा क्षेत्र के 83 गांवों को अब हाई-स्पीड 4G इंटरनेट सेवाओं से जोड़ा जाएगा। यह ऐतिहासिक निर्णय केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा स्थानीय विधायक रेणुका सिंह के अनुरोध पर लिया गया। इस कदम से “डिजिटल इंडिया” मिशन को ज़मीनी स्तर पर सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रगति हुई है

नेटवर्क समस्या के समाधान की दिशा में बड़ा कदम

विधायक रेणुका सिंह ने अपने क्षेत्र की गंभीर नेटवर्क समस्याओं को केंद्र सरकार के सामने उठाया। इसके बाद संचार मंत्रालय द्वारा तत्काल दूरसंचार विभाग को क्षेत्र का सर्वेक्षण करने के निर्देश दिए गए। सर्वेक्षण के आधार पर इन 83 गांवों को 4G सैचुरेशन योजना और LWE Phase-1 Upgradation प्रोजेक्ट में शामिल किया गया है।

ग्रामीण जीवन में आएगा डिजिटल बदलाव

इस फैसले से ग्रामीण जनता को अनेक फायदे होंगे-

छात्रों को अब बेहतर ऑनलाइन शिक्षा की सुविधा मिलेगी।

किसानों को कृषि संबंधी जानकारी और सरकारी योजनाओं का लाभ तुरंत मिलेगा।

स्थानीय व्यापारी डिजिटल भुगतान और ई-कॉमर्स से जुड़कर अपने व्यापार को बढ़ा सकेंगे।

डिजिटल कनेक्टिविटी से न केवल लोगों की सूचना तक पहुंच आसान होगी, बल्कि इससे सामाजिक और आर्थिक विकास को भी नई दिशा मिलेगी।

जल्द ही और गांव होंगे शामिल

इस परियोजना के अगले चरण में आनंदपुर, घटमा, भुमका, नारायणपुर, कछाड़ी, मेंड्रा और पटपरटोला जैसे गांवों को भी शामिल किए जाने की संभावना है। क्षेत्रीय आवश्यकताओं के अनुसार भविष्य में और भी गांवों को जोड़ा जाएगा।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!