ChhattisgarhKorba

छत्तीसगढ़: पति और दो मासूम बच्चों को छोड़ प्रेमी संग भागी महिला, ‘नीला ड्रम’ जैसा कांड करने की दी धमकी

कोरबा – छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां सात साल पहले प्रेम विवाह करने वाली एक महिला अपने पति और दो छोटे बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई। विरोध करने पर उसने पति को जान से मारने और चर्चित नीला ड्रम कांड जैसी वारदात को अंजाम देने की धमकी तक दे डाली। मामला मानिकपुर चौकी क्षेत्र का है।

Related Articles

सात साल पहले हुआ था प्रेम विवाह

संजय जांगड़े (26), जो SECL की एक आउटसोर्सिंग कंपनी में ड्राइवर के तौर पर काम करता है, ने 2017 में रुखसाना बानो (24) से लव मैरिज की थी। दोनों के दो छोटे बच्चे एक बेटा (6 वर्ष) और बेटी (4 वर्ष) हैं। कुछ महीनों से रुखसाना का व्यवहार बदलने लगा, जिससे संजय को शक हुआ।

कॉल डिटेल्स से प्रेम संबंध का खुलासा

संजय ने जब पत्नी की कॉल डिटेल निकलवाई, तो पता चला कि उसका अफेयर सूरज महतो नाम के युवक से चल रहा है, जो मूलतः बिहार का निवासी है और कोरबा में एक दुकान में काम करता है।

नीले ड्रम हत्याकांड की धमकी

जब संजय ने इसका विरोध किया तो रुखसाना ने चेतावनी दी कि यदि उसे रोका गया तो वह पति और बच्चों को जान से मार देगी। उसने उत्तर प्रदेश के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड का हवाला देते हुए वही दोहराने की धमकी दी, जिसमें एक महिला ने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या कर शव को ड्रम में छुपा दिया था।

संजय ने 1 से 3 अप्रैल तक रुखसाना को समझाने की भरपूर कोशिश की। लेकिन आखिरकार 6 जून को वह खुद मानिकपुर चौकी पहुंची और प्रेमी सूरज के साथ रहने का ऐलान कर बच्चों को पीछे छोड़ दिया। मां के इस फैसले से बच्चों को गहरा मानसिक आघात लगा है। संजय ने कहा, बच्चों की हालत देखकर दिल फट जाता है। मैं यही कहना चाहूंगा कि लव मैरिज मत करना, बहुत महंगी पड़ सकती है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!