ChhattisgarhRaipur

छग विस का बजट सत्र : महतारी वंदन योजना पर हुआ जमकर हंगामा, मंत्री के जवाब से अंसतुष्ट विपक्ष ने किया वॉकआउट

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के 11वें दिन अलग-अलग मुद्दों को लेकर सदन में पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस हुई। महतारी वंदन योजना का मुद्दा एक बार फिर मंगलवार को सदन में गूंजा। कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी ने पूछा कि कितने हितग्राहियों को महतारी वंदन योजना का एक भी किश्त नहीं मिली है। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि प्रदेश में 3969 हितग्राही को एक भी किस्त नहीं मिली है। क्योंकि, इनका खाता आधार लिंक नहीं था। खाता सक्रिय नही था या हितग्राही की मृत्यु हो गई थी। विधायक मंडावी ने उन्हें एकमुश्त राशि देने की मांग की। इस पर मंत्री ने कहा कि जो भी कमी होगी उसे पूरा कराकर राशि देंगे।

केंद्रीय पूल में चावल उठाव का मुद्दा भी गूंजा
प्रश्नकाल के दौरान केंद्रीय पूल में चावल उठाव का मुद्दा भी गूंजा। भूपेश बघेल ने खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल से एक के बाद एक कई सवाल पूछे। मंत्री दयाल दास बघेल ने कहा कि इस साल केंद्रीय पूल में 69.72 लाख मीट्रिक टन चावल जमा होना है। अब तक 6.58 लाख मीट्रिक टन चावल जमा किया जा चुका है। करीब 60 लाख मीट्रिक टन चावल जमा होना शेष है। बचे धान का निराकरण शासन स्तर पर किया जाएगा।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!