ChhattisgarhRaipur

छत्तीसगढ़ मौसम अलर्ट: अगले 48 घंटे में भारी बारिश…सुबह से हो रही झमाझम बारिश

रायपुर: बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के प्रभाव से छत्तीसगढ़ का मौसम बदल गया है। प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है और अगले 48 घंटे के दौरान मध्य छत्तीसगढ़ में भारी से अति भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग समेत कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

तेज बारिश और सावधानी

मौसम विभाग ने कहा है कि अगले दो दिनों तक तेज बारिश के हालात बने रह सकते हैं। दक्षिणी हिस्सों में भी मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। लोगों को नदी, नाले, पहाड़ और पिकनिक स्पॉट से दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है।

ऑरेंज और यलो अलर्ट की जानकारी

ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में उत्तर बस्तर, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, रायगढ़, बिलासपुर, दुर्ग, बेमेतरा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर शामिल हैं। इन क्षेत्रों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और अचानक तेज हवा (30-40 KMPH) के साथ मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

इसके अलावा, कोंडागांव, उत्तर बस्तर, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में मध्यम वर्षा के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!