ChhattisgarhRaipur

मुलायम सिंह यादव के निधन पर मुख्यमंत्री बघेल ने जताया दुख, कहा -वे आजीवन सांप्रदायिकता के ख़िलाफ़ खड़े रहे

रायपुर। मुलायम सिंह यादव के निधन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शोक जताया और कहा – समाजवादी नेता और उत्तर प्रदेश के धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव ‘नेता जी’ के निधन का समाचार भारतीय लोकतांत्रिक नींव के एक पत्थर के ढह जाने जैसा है। यूपी के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री के रूप में उन्होंने जनता की सेवा की. वे आजीवन सांप्रदायिकता के ख़िलाफ़ खड़े रहे। ॐ शांति:

सपा सरंक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का सोमवार को निधन हो गया. वे 82 साल के थे. मुलायम सिंह यादव को यूरिन संक्रमण, ब्लड प्रेशर की समस्या और सांस लेने में तकलीफ के चलते पिछले दिनों गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!