ChhattisgarhRaipur

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कॉस्मो एक्सपो 2023 का किया अवलोकन, विभिन्न ट्रेडों के लगाए गए हैं 300 से ज्यादा स्टॉल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शाम श्री राम बिजनेस पार्क में आयोजित कॉस्मो एक्सपो 2023 कार्यक्रम में पहुंचे। इस एक्सपो में मुख्यमंत्री ने यहां पर लगे स्टॉल का अवलोकन किया। उन्होंने इस भव्य आयोजन के लिए रोटरी क्लब ऑफ रायपुर को बधाई और शुभकामनाएं दी।

Related Articles

उन्होंने कहा की इस शानदार आयोजन में उद्योग व्यापार के लगभग सभी ट्रेडों का प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। मुझें इस बात का गर्व है की छत्तीसगढ़ शासन भी इस आयोजन का हिस्सा है।

देश और दुनिया में हो रहे नवाचारों के बारे में सहज ही जानकारी मिल रही
एक्सपो में ऑटो मोबाइल से लेकर रियल स्टेट और एजुकेशन तक हर क्षेत्र में देश और दुनिया में हो रहे नवाचारों के बारे में सहज ही जानकारी मिल रही है। इस एक्स्पो में विभिन्न ट्रेडों का 300 से ज्यादा स्टॉल लगाया गया है। साथ ही एक्सपो में विभिन्न शासकीय विभागों के साथ ही जनसंपर्क विभाग द्वारा विकाश के छत्तीसगढ़ माडल को बेहतर ढंग से प्रदर्शित किया गया है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!