ChhattisgarhRaipur

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दिल्ली से लौटे…बोले: BJP सरकार नक्सलवाद के खिलाफ मजबूती से लड़ रही है

रायपुर। भारत के नए उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दिल्ली से रायपुर लौट आए। राजधानी पहुंचते ही उन्होंने हाल ही में हुई गरियाबंद मुठभेड़ पर बड़ा बयान दिया और इसे नक्सल उन्मूलन अभियान की बड़ी उपलब्धि बताया।

Related Articles

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद से नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ी जा रही है। केंद्रीय सुरक्षा बल और छत्तीसगढ़ पुलिस बल के जवान लगातार अभियान चलाकर नक्सलियों को चुनौती दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन ऑपरेशनों में जवानों की बहादुरी और समर्पण साफ झलकता है।

गुरुवार को गरियाबंद जिले में हुई नक्सली मुठभेड़ को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि सुरक्षाबलों ने बड़ी सफलता हासिल की है। इस कार्रवाई में कई बड़े नक्सली कमांडर ढेर हुए हैं, जिससे संगठन को गहरा झटका लगा है। मुख्यमंत्री साय ने जवानों के साहस और शौर्य को नमन करते हुए कहा कि राज्य सरकार पूरी मजबूती से सुरक्षाबलों के साथ खड़ी है और नक्सलवाद के खात्मे तक यह लड़ाई जारी रहेगी।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!