ChhattisgarhRaipur

आज खेल विभाग की अहम बैठक लेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर में खेल विभाग की एक अहम बैठक लेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 11:20 बजे मंत्रालय, महानदी भवन पहुंचेंगे और दोपहर 2 बजे तक कार्यालयीन कार्यों का निपटारा करेंगे।

इसके बाद शाम 7:30 बजे, सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास (सीएम हाउस) में खेल विभाग के अधिकारियों के साथ विशेष बैठक आयोजित की जाएगी। इस महत्वपूर्ण बैठक में खेल मंत्री टंक राम वर्मा भी शामिल रहेंगे। माना जा रहा है कि इस बैठक में राज्य के खेल विकास, खिलाड़ियों की सुविधाएं, आगामी प्रतियोगिताओं की तैयारियों और खेल आधारभूत ढांचे को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं।

राज्य सरकार खेल क्षेत्र में सुधार और विस्तार को लेकर लगातार सक्रिय नजर आ रही है। मुख्यमंत्री साय द्वारा की जा रही यह पहल प्रदेश के युवाओं और खिलाड़ियों के लिए नई दिशा तय कर सकती है।

खेल विभाग बैठक के साथ ही आज का दिन प्रशासनिक रूप से और भी व्यस्त रहने वाला है। वहीं, दूसरी ओर तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों की हड़ताल का आज दूसरा दिन है। 17 सूत्रीय मांगों को लेकर तूता स्थित धरना स्थल में प्रदर्शन जारी है, जिससे राज्य के कई तहसील दफ्तरों में कामकाज प्रभावित हुआ है। यह प्रदर्शन 30 जुलाई तक चलेगा।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!