ChhattisgarhRaipur

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बीजेपी की सदस्यता लेकर अभियान का करेंगे शुभारंभ

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान का कल पीएम नरेंद्र मोदी ने शुभारंभ कर दिया है। इसी के तहत आज छत्तीसगढ़ में बीजेपी अपना सदस्यता अभियान शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बीजेपी की सदस्यता लेकर इस अभियान का शुभारंभ करेंगे। 

वह आज राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह के हाथों सदस्यता लेंगे। इस कार्यक्रम में पूर्व राज्यपाल रमेश बैस, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, के साथ ही सभी विधायक, प्रदेश सरकार के मंत्री समेत तमाम पदाधिकारी मौजूद होंगे। 

बीजेपी के सदस्यता अभियान को लेकर प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि, इस मौके पर हजारों कार्यकर्ता पार्टी के इस सदस्यता अभियान को भव्य व विशाल बनाएंगे। इस अभियान के तहत अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का संकल्प लिया गया है। वही सदस्यता अभियान की शुरुआत के अगले दिन चार सितंबर को जिला इकाइओ और 6 सितंबर को मंडल इकाइयों में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। पार्टी ने प्रदेश में इस बार हर एक बूथ से 200 लोगों को जोड़ने का लक्ष्य रखा है। 

वही सदस्यता अभियान प्रभारी अनुराग सिंह देव ने कहा कि, प्रदेश में सदस्यता अभियान को लेकर सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। इस बार प्रदेश सदस्यता अभियान के अपने पुराने रिकॉर्ड को तोड़ेगा। इस अभियान में पार्टी हर वर्ग, हर क्षेत्र, हर समाज के लोगों को सदस्य बनाएगी।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!