Chhattisgarh

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी दीपावली की शुभकामनाएं, कहा- खुशहाली और समृद्धि का दीपक हर घर में जले

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को महापर्व दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस पावन अवसर पर उन्होंने सभी नागरिकों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपों का यह पर्व अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है।

Related Articles

अपने संदेश में मुख्यमंत्री साय ने लिखा, “भगवान श्री गणेश, माता लक्ष्मी एवं माता सरस्वती की कृपा सभी पर बनी रहे। सभी के जीवन में खुशहाली और समृद्धि का दीपक प्रज्वलित हो, यही मेरी मंगलकामना है।” उन्होंने कहा कि दीपावली का यह पर्व समाज में प्रेम, एकता और सौहार्द का संदेश लेकर आता है।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे दीपावली के दौरान पर्यावरण की सुरक्षा का ध्यान रखें और स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि स्थानीय कारीगरों और छोटे व्यापारियों से दीपक, सजावट और उपहार सामग्री खरीदकर हम आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत बना सकते हैं।

सीएम साय ने सभी को सुरक्षित, स्वच्छ और खुशहाल दीपावली मनाने की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह पर्व हर घर में नई ऊर्जा और उम्मीद की किरण लेकर आएगा।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!