Chhattisgarh

CM बघेल ने जवानों के पार्थिव शरीर को दिया कंधा…देखें तस्वीरें

दंतेवाड़ा । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अरनपुर पहुंचकर आज शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस दौराना जवानों के पार्थिव शरीर को कांधा दिया।

Related Articles

श्रद्धांजलि स्थल पर परिजनों के करूण कंद्रन से माहौल काफी गमगीन हो गया था। आज सुबह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर हैलीपैड से गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, सांसद दीपक बैज, फूलोदेवी नेताम और डीजीपी अशोक जुनेजा के साथ दंतेवाड़ा रवाना हुए।

मुख्यमंत्री सीधे पुलिसलाइन पहुंचे और अरनपुर क्षेत्र में आईईडी ब्लास्ट में शहीद जवानों को नमन करते हुए उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पगुच्छ अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी।

26 अप्रैल की नक्सल हिंसा की इस घटना में डीआरजी के 10 जवान और एक वाहन चालक शहीद हुए हैमुख्यमंत्री श्री बघेल ने शहीद जवानों के परिजनों से भेंटकर शोक संवेदना प्रकट की और ढांढस बंधाया।

इस अवसर गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, बस्तर सांसद दीपक बैज, सांसद फूलोदेवी नेताम, बीजापुर विधायक विक्रम मडांवी, दंतेवाड़ा विधायक देवती कर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष तूलिका कर्मा, डीजीपी अशोक जुनेजा, एडीजी नक्सल विवेकानंद सिन्हा, बस्तर कमिश्नर श्याम धावड़े, आईजी बस्तर सुंदरराज पी., कलेक्टर विनीत नन्दनवार, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

ये जवान हुए हैं शहीद

शहीद जवानों में सर्वश्री जोगा सोढ़ी पोलमपल्ली सुकमा, मुन्ना कड़ती तुमनार दंतेवाड़ा, संतोष तामो भांसी दंतेवाड़ा, दुलगो मंडावी कटेकल्याण दंतेवाड़ा, लखमू राम मड़कामी भैरमगढ़ बीजापुर, जोगा कवासी कटेकल्याण दंतेवाड़ा, हरिराम कटेकल्याण दंतेवाड़ा, जयराम पोडियाम कटेकल्याण दंतेवाड़ा, जगदीश कुमार कोवासी कटेकल्याण दंतेवाड़ा, राजू राम करटम कटेकल्याण दंतेवाड़ा और वाहन चालक धनीराम यादव गीदम दंतेवाड़ा (Tribute to the Martyrs) है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!