ChhattisgarhRaipur

CM बघेल ने प्रदेशवासियों को विजय दिवस की शुभकामनाएं देते हुए भारतीय वीर जवानों के शौर्य और बलिदान को किया नमन

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को विजय दिवस की शुभकामनाएं ( wishes (देते हुए भारतीय वीर जवानों के शौर्य और बलिदान को नमन किया है। बघेल ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान ( pakistan) बीच 1971 में हुए युद्ध में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न इंदिरा गांधी के निर्देशन और फील्ड मॉर्शल मॉनेक शॉ के नेतृत्व में भारतीय सेना ने शौर्य और बलिदान की सर्वाेच्च परम्परा का निर्वाह करते हुए अदम्य साहस दिखाया।

Related Articles

 युद्ध में 16 दिसम्बर के दिन भारतीय जवानों की जीत हुई और पाकिस्तान के हजारों सैनिकों ने आत्मसमर्पण किया। इसके परिणामस्वरूप पाकिस्तान के विभाजन से विश्व पटल पर एक नए देश बांग्लादेश का उदय हुआ। यह इंदिरा गांधी जी के दृढ़ निश्चय और पराक्रमी नेतृत्व का कमाल था। इंदिरा जी न डरीं, न सैनिकों का हौसला कम होने दिया।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!