ChhattisgarhPoliticalRaipur

CM बघेल जनसभा को करेंगे संबोधित , करीमनगर में आज कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा

रायपुर।छत्तीसगढ़ पुलिस ने बुधवार को ही जनसभा परिसर को अपने सुरक्षा में ले लिया है।दंतेवाड़ा से उड़ान भरकर  सीएम हेलीकॉप्टर से करीमनगर पहुंचे।मिली जानकारी( as per information) के अनुसार शाम 6 बजे हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा में शामिल होंने के बाद सीएम भूपेश बघेल( CM baghel) एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

देश में छत्तीसगढ़ मॉडल का डंका बज रहा है।

छत्तीसगढ़ की योजनाओं को हिमाचल प्रदेश के जन घोषणा पत्र में शामिल किया गया है. इसी का नतीजा रहा कि हिमाचल में कांग्रेस को जीत हासिल हुई. इसके अलावा छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के राष्ट्रीय महाधिवेशन ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कद पार्टी में लगातार बढ़ता जा रहा है। आज भूपेश बघेल कांग्रेस पार्टी ( congress party)में टॉप लीडरों में शामिल हो गए हैं। यही वजह है कि 2018 के बाद जितने भी विधानसभा चुनाव रहे, उनमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई।

Related Articles

Back to top button