ChhattisgarhRaipur

भारत जोड़ो यात्रा में CM बघेल कल होंगे शामिल…

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राज्यव्यापी भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में राजनांदगांव विधानसभा का दौरा टल गया है। राजनीतिक व्यस्तता के चलते मुख्यमंत्री का 18 नवंबर को राजनांदगांव पहुंचने का कार्यक्रम के रद्द होने की खबर है। स्थानीय कांग्रेसी नेताओं ने मुख्यमंत्री के प्रवास के स्थगित होने की जानकारी अपुष्ट रूप से दी है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री की अगले कुछ दिनों में काफी राजनीतिक व्यस्तत रहेगी। मुख्यमंत्री का कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने का भी प्रोग्राम है।

Related Articles

मुख्यमंत्री महाराष्ट्र के शेगांव में राहुल की यात्रा में शामिल हो सकते हैं। वहीं मुख्यमंत्री का गुजरात विधानसभा चुनाव में जाने का भी कार्यक्रम है। साथ ही भानुप्रतापपुर उपचुनाव में भी मुख्यमंत्री काफी व्यस्त रहेंगे। इन तमाम वजहों से राजनांदगांव विधानसभा में 18 नवंबर को प्रस्तावित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है। अगली तारीख जल्द ही ऐलान होगा। इस माह के आखिरी या दिसंबर माह के पहले सप्ताह में कार्यक्रम को लेकर तारीख की घोषणा हो सकती है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!