ChhattisgarhRaipur

सीएम भूपेश बघेल ने राजस्व विभाग की कार्यशैली पर जताई नाराज़गी

 रायपुर : कलेक्टर कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन यानी आज सीएम भूपेश बघेल कलेक्टरों और कमिश्नरों से चर्चा की। आज सीएम राजस्व विभाग के कामकाज को लेकर बड़े नाराज थे। सीएम के भेंट मुलाकात दौरे के दौरान राजस्व अमले की कार्यप्रणाली को लेकर शिकायतें बहुतायत में मिलती रही है। मुख्यमंत्री ने नामांतरण के लंबित प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण के निर्देश दिए।नामांतरण के लंबित प्रकरणों पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताई। मुख्यमंत्री ने प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने सभी कलेक्टरों को नियमित रूप से तहसीलों का निरीक्षण करने कहा।राजस्व प्रकरणों को समय सीमा में निपटाएं जाएं। नागरिकों को राजस्व प्रकरणों में देरी से परेशानी नहीं होनी चाहिए।ग्रामीणों की सहूलियत के लिए सप्ताह में एक दिन निर्धारित करें। संभाग कमिश्नर भी दफ्तरों से निकल कर तहसीलों का नियमित निरीक्षण करें। मुख्यमंत्री ने राजस्व विभाग की कार्यशैली पर जताई नाराज़गी। नागरिकों के कार्य को समय सीमा में न करने पर अधिकारियों को चेताया। भ्रष्टाचार की शिकायत पाए जाने पर सख़्त कार्यवाही के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने 3 साल से एक स्थान पर जमे पटवारियों का तबादला करने सभी कलेक्टरों को निर्देश दिए।शहरी क्षेत्रों में अनिवार्य रूप से राजस्व अमले का स्थान परिवर्तन होगा।

सीएम बघेल ने राम वन गमन परिपथ में आवासीय व्यवस्था को कार्यक्रम में जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आवासीय व्यवस्था होने से ही पर्यटन बढ़ेगा। पर्यटन स्थलों में पर्यटकों को रात रुकने की व्यवस्था करें। इसके लिए पर्यटन केंद्रों में अच्छे होटल होना जरूरी है। गंगरेल डेम में आइलैंड को विकसित करने के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री अतिवृष्टि एवं अल्पवृष्टि से फसल क्षति की भी समीक्षा की। उन्होंने संवेदनशीलता के साथ प्रभावित किसानों को समय सीमा में आरबीसी 6(4) अंतर्गत राहत राशि दिलाने के निर्देश दिए।। बघेल ने राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना में भी बैगा, गुनिया, पुजारियों को भी जोड़ा गया है, उन्हें योजना से अवगत कराकर लाभ दिलाने के निर्देश।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!