ChhattisgarhRaipur

CM भूपेश बघेल ने भेंट मुलाकात कार्यक्रम में दी जानकारी…41 हजार पदों पर जल्द होगी भर्ती

रायपुर/बस्तर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बस्तर संभाग के युवाओं के साथ भेंट-मुलाकात करने के लिए जगदलपुर पहुंचे हुए है। यहां वे सीधे युवाओं से बात कर रहे है और उनकी आकांक्षाओं को जान रहे है। साथ ही सवालों और मांगों पर जवाब भी दे रहे है।

कृषि महाविद्यालय के छात्र निखिल तिवारी ने मुख्यमंत्री से ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी की भर्ती की मांग की। जिसका जवाब देते हुए मुख्यमंत्री बघेल ने बताया कि व्यापम के जरिए 41 हजार पदों पर भर्ती हो रही है। जल्द इस पर भी भर्ती की जाएगी। वित्त द्वारा अनुमति प्राप्त की जा चुकी है।मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों के हित के लिए शासन के अलावा निजी तौर पर भी युवाओं को प्रयास किया जाना चाहिए। सभी को मिलके किसानों के हितों में कार्य करना चाहिए।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!