Chhattisgarh

संकल्प शिविर में कार्यकर्ताओं को सीएम भूपेश ने चार्ज किया

खैरागढ़। जैसे-जैसे चुनावी तारीख नजदीक आ रही है, राजनीतिक सरगर्मी बढ़ती जा रही है। खैरागढ़ को जिला बनाने की सौगात देने के बाद पहली बार एक दिवसीय प्रवास पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज खैरागढ़ पहुंचे। जहां छुईंखदान में उन्होंने कार्यकर्ता संकल्प शिविर में शामिल होकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए चार्ज किया।

खैरागढ़ जिले में प्रथम चरण में सात नवंबर को मतदान होना है। छुईखदान के संकल्प शिविर में लगभग छह हजार कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। मंच पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, खैरागढ़ विधायक यशोदा वर्मा के साथ स्व. देवव्रत सिंह की पूर्व पत्नी पदमा सिंह भी दिखाई दी। वहीं कांग्रेस खैरागढ़ विधानसभा के 48 दावेदारों ने एक साथ सीएम को माला पहनाकर एकता का परिचय दिया।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!