ChhattisgarhRaipur

सीएम साय ने की घोषणा : इस तारीख को आयेगी महतारी वंदन योजना की अगली किश्त

रायपुर। महतारी वंदन योजना की अगली किश्त को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। सीएम साय ने राज्य की महिलाओं को योजना के तहत अगली किश्त कब मिलेगी इसकी जानकारी खुद दी है। दरअसल, कोंडागांव जिले के केशकाल विधानसभा क्षेत्र में सीएम विष्णुदेव साय ने रविवार को जनसभा को संबोधित किया। इसमें उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि, महतारी वंदन योजना की अगली किस्त 3 अप्रैल को महिलाओं के खाते में आएगी।

बता दें कि, कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रत्याशी भोजराज नाग के समर्थन में बड़ेराजपुर ब्लॉक के ग्राम हरवेल में आयोजित इस चुनावी जनसभा में लगभग 1500 लोग भाजपा में शामिल हुए। इस दौरान सीएम साय ने कहा कि  साय ने कहा कि जो कांग्रेस को छोड़कर हमारे साथ आए हैं, उनके सुख-दुख के लिए हम सदैव उनके साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के लिए आशीर्वाद मांगने आया हूं, ये वो मोदी हैं जिन्होंने अपना 10 साल का कार्यकाल जनता को समर्पित किया। गांव, गरीब और अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं को लेकर गए।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!