ChhattisgarhRaipur

CM साय ने प्रदेशवासियों को दी ओणम पर्व की बधाई…

  रायपुर :- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों विशेष रूप से मलयाली समुदाय के लोगों को ओणम पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर उन्होंने सभी नागरिकों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की है। ओणम के अवसर पर जारी अपने शुभकामना संदेश में साय ने कहा है कि ओणम केरल राज्य का मह्त्वपूर्ण त्यौंहार है। छत्तीसगढ़ में मलयाली समुदाय द्वारा इसे उत्साह से मनाया जाता है। ओणम अच्छी फसल के लिए मनाया जाता है। यह त्यौहार हमारे जीवन में प्रकृति की महत्वपूर्ण भूमिका और मेहनती किसानों के महत्व की पुष्टि करता है। साय ने प्रार्थना की है कि ओणम का त्यौहार समाज में खुशहाली लाए और सद्भाव बढ़े।

Related Articles
Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!