Chhattisgarh

आज जशपुर दौरे पर जाएंगे CM साय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लोकार्पण समेत कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

CG News: CM विष्णु देव साय आज अपने गृह जिले जशपुर के दौरे पर रहने वाले हैं, वे 11 बजे ग्राम बगीचा में नगर पंचायत के निर्माण कार्यों का अवलोकन करेंगे. 11.30 बजे गौरव पथ भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे. 11.45 बजे बगीचा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण करेंगे. जहां वे हेल्थ कैंप, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगीचा का अवलोकन करेंगे.

Related Articles

इसके बाद 12.15 बजे मंगल भवन निर्माण कार्यों का अवलोकन करेंगे. वहीं CM साय उज्ज्वला महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे. 2 बजे फरसाबहार में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण/भूमिपूजन करेंगे. अखिल भारतीय आदिवासी कंवर समाज के वार्षिकोत्सव में शामिल होंगे. शाम 5 बजे निज निवास ग्राम बगिया में रात्रि विश्राम करेंगे.

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!