सीएम विष्णु देव साय आज दिल्ली दौरे पर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को देंगे जनजातीय गौरव दिवस का निमंत्रण

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दिल्ली दौरे पर जा रहे हैं, जहां उनका कार्यक्रम कई शीर्ष नेताओं से मुलाकात का है। इस दौरान वे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भेंट करेंगे और उन्हें सरगुजा में आयोजित होने वाले जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होने का औपचारिक आमंत्रण देंगे।
- Coronavirus disease 2019April 21, 2026
- Szukasz gry? Sprawdź ofertę Polska KasynoApril 21, 2026
- Szukasz gry? Sprawdź ofertę Polska KasynoApril 21, 2026
- Szukasz gry? Sprawdź ofertę Polska KasynoApril 21, 2026
- Szukasz gry? Sprawdź ofertę Polska KasynoApril 21, 2026
मुख्यमंत्री साय का यह दौरा राज्य के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम छत्तीसगढ़ की जनजातीय संस्कृति और विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने का बड़ा अवसर होगा। कार्यक्रम के आयोजन की तैयारियां सरगुजा में जोर-शोर से चल रही हैं, और मुख्यमंत्री स्वयं इसकी तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं।
दिल्ली प्रवास के दौरान सीएम विष्णु देव साय उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से भी शिष्टाचार मुलाकात करेंगे। इसके अलावा वे केंद्र सरकार के अन्य वरिष्ठ मंत्रियों से भी मिल सकते हैं। माना जा रहा है कि इन मुलाकातों में राज्य से जुड़ी जनजातीय विकास, अवसंरचना और सामाजिक उत्थान योजनाओं पर भी चर्चा हो सकती है।
मुख्यमंत्री का यह दौरा न केवल औपचारिक निमंत्रण देने का अवसर है, बल्कि यह छत्तीसगढ़ की जनजातीय अस्मिता और गौरव को राष्ट्रीय मंच पर स्थापित करने की दिशा में अहम कदम भी है।
जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन हर वर्ष देशभर में आदिवासी समाज के योगदान को सम्मानित करने के लिए किया जाता है। इस वर्ष सरगुजा में होने वाला कार्यक्रम ऐतिहासिक रूप से खास होने वाला है, जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति इसे और भी गौरवान्वित करेगी।
