ChhattisgarhRaipur

सीएम विष्णुदेव साय विदेश दौरा समाप्त कर स्वदेश लौटे

रायपुर/दिल्ली। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपना विदेश दौरा सफलतापूर्वक पूरा कर स्वदेश लौट आए हैं। राजधानी दिल्ली में उप मुख्यमंत्री और गृहमंत्री, मीडिया सलाहकार पंकज कुमार झा और युवा नेता प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

रायपुर एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

बताया जा रहा है कि आज दोपहर ढाई बजे सीएम साय रायपुर के माना स्थित स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां सरकार के वरिष्ठ मंत्री, पार्टी के बड़े पदाधिकारी और भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।

भारत-जापान मित्रता पर सीएम साय के विचार

सीएम साय ने प्रधानमंत्री मोदी की जापान यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि यह दौरा दोनों देशों की ऐतिहासिक मित्रता को और मजबूत बनाएगा। उन्होंने कहा, “भारत और जापान की दोस्ती सदियों पुरानी है। पीएम मोदी का दौरा तकनीकी, औद्योगिक और सांस्कृतिक सहयोग को बढ़ावा देगा। इससे दोनों देशों की जनता को लाभ मिलेगा और साझा समृद्धि के रास्ते खुलेंगे।”

सीएम विष्णुदेव साय का यह दौरा न केवल अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूती देगा बल्कि राज्य और देश में विकास के नए अवसर भी उत्पन्न करेगा। उनकी स्वदेश वापसी पर आयोजित भव्य स्वागत समारोह में उत्साह और खुशी का माहौल रहा।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!