ChhattisgarhRaipur

रायपुर में CM विष्णुदेव साय ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, उमड़ा जनसैलाब

रायपुर में CM विष्णुदेव साय की भव्य तिरंगा यात्रा

राजधानी रायपुर में CM विष्णुदेव साय ने स्वतंत्रता दिवस से पहले देशभक्ति का अनूठा उदाहरण पेश किया। कल शाम उन्होंने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत स्वतंत्रता दौड़ में हिस्सा लिया और भव्य तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया। यह यात्रा शहीद स्मारक चौक से मरीन ड्राइव तक निकली, जहां चारों ओर देशभक्ति का माहौल छाया हुआ था।

सीएम साय ने कहा कि इस यात्रा में हर हाथ में तिरंगा और हर दिल में भारत की धड़कन महसूस हो रही थी। सड़कें जनसैलाब से भरी थीं, जो यह दर्शाता है कि तिरंगा हमारे देश की आन, बान और शान का प्रतीक है, और यह हर भारतीय के हृदय में बसा है।

इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक सुनील सोनी, मोतीलाल साहू और पुरंदर मिश्रा भी मौजूद रहे। इसके अलावा निगम-मंडल-आयोग के अध्यक्ष, महापौर, प्रदेश भाजपा पदाधिकारी, सेना के रिटायर्ड जवान और बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने भी भाग लिया।

तिरंगा यात्रा ने न केवल शहर में उत्साह का माहौल बनाया, बल्कि यह संदेश भी दिया कि जब देशभक्ति की बात हो, तो रायपुर के लोग एकजुट होकर अपनी ताकत और प्रेम देश के प्रति समर्पित करते हैं।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!