ChhattisgarhRaipur

छत्तीसगढ़ में CM योगी आदित्यनाथ करेंगे चुनाव प्रचार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव काफी दिलचश्प होने वाला है इस बार भी भाजपा और कांग्रेस एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देने की तैयारी में है। भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस के मल्लिकाजुर्न खड़गे सहित कई बड़े नेताओं के बार-बार छत्तीसगढ़ दौरे ने विधानसभा चुनाव को और भी दिलचश्प बना दिया है। इस बीच उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ भी चुनाव प्रचार के लिए छत्तीसगढ़ आएंगे। वे बस्तर और सरगुजा में चुनावी सभाएं करेंगे. सीएम योगी यहां भाजपा उम्मीदवारों के लिए लोगों से वोट की अपील करेंगे। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ बस्तर और सरगुजा क्षेत्र के आदिवासी वोटरों को साधने के लिए पांच सभाएं कराई जाएंगी.।क्योंकि भाजपा का मानना है कि नाथ परंपरा के मानने वाले आदिवासी बड़ी संख्या में इन दोनों क्षेत्रों में रहते हैं। योगी आदित्यनाथ गोरखपुर मठ के महंत भी है। ऐसे में योगी आदित्यनाथ के जरिए आदिवासियों को साधने के लिए भाजपा ने प्लान बनाया है, हालांकि सभा कब कराई जाएगी, इसकी तारीख अभी तय नहीं की है।

Related Articles

बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। राज्य में बीजेपी परिवर्तन यात्रा के बाद अब राष्ट्रीय स्तर के बड़े नेता राज्य का दौरा कर पार्टी के पक्ष में प्रचार करेंगे. पीएम मोदी राज्य में कई सभाएं कर चुके हैं। गृहमंत्री अमित शाह भी लगातार दौरे कर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अब यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ छत्तीसगढ़ में 5 से 6 रैलियां कर सकते हैं।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!