Chhattisgarh

त्वरित न्याय : महिला आयोग में शिकायत, सहायक शिक्षिका को लाखों रुपयें मिलें

 रायपुर :  सहायक शिक्षिका को साल भर से वेतन नहीं मिलने के कारण उन्होंने  आयोग में शिकायत कि थी।शिकायत सुनने के बाद आयोग द्वारा लाखों रुपयों की राशिदिलाई गई।  छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग में पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय मिल रहा है। इसी तरह एक प्रकरण में आवेदिका ने जिला शिक्षा अधिकारी सूरजपुर के विरुद्ध अपने अप्राप्त वेतन के सम्बंध में शिकायत दर्ज की थी। आवेदिका ने बताया कि वह सहायक शिक्षक के पद पर पदस्थ हैं, उनका वेतन वर्ष 2021 के नवम्बर माह से बिना किसी सूचना के रोक गया था,साथ ही वेतन भी नहीं  जा रहा था।अधिकारियों से पूछे जाने पर कुछ नही बताते थे। जिला शिक्षा अधिकारी रुपयों की भी मांगकिया करते थे। और आपके विरुद्ध शिकायत हैं जिसके कारण वेतन को रोक दिया गया है।

आवेदिका ने अपने आर्थिक स्थिति अत्यंत खराब होने की शिकायत आयोग में की थी। आवेदिका द्वारा  शिकायत करने के 3 माह के भीतर आवेदिका के खाते में 2 लाख 27 हजार रुपये की राशि जिला शिक्षा अधिकारी सूरजपुर ने तत्काल भुगतान कर दिया है। गुरुवार को आयोग के समक्ष आवेदिका ने उपस्थित होकर अपने शिकायत को वापस ले ली है। आयोग की अध्यक्ष डॉ नायक ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग प्रताड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने में लगातार प्रयास कर रही है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!