पेट दर्द की शिकायत से खुला राज: नाबालिग निकली गर्भवती, आरोपी गिरफ्तार

Korba : छत्तीसगढ़ के Korba जिले में एक चौंकाने वाला नाबालिग गर्भवती मामला सामने आया है, जहां पेट दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल पहुंची किशोरी के गर्भवती होने का खुलासा हुआ। यह घटना लेमरू थाना क्षेत्र के एक गांव की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात नाबालिग को अचानक तेज पेट दर्द शुरू हुआ। पूरी रात दर्द से परेशान रहने के बाद सोमवार सुबह उसकी मां उसे जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचीं। डॉक्टरों द्वारा जांच किए जाने पर पता चला कि किशोरी गर्भवती है। पूछताछ में उसने बताया कि दो दिन पहले उसने दर्द निवारक दवा ली थी, जिसके बाद उसे प्रसव पीड़ा शुरू हो गई।
स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टरों ने तत्काल प्रसव कराया, लेकिन दुर्भाग्यवश मृत नवजात का जन्म हुआ। हालांकि, समय पर इलाज मिलने से नाबालिग की जान बचा ली गई। अस्पताल प्रबंधन ने तुरंत इस मामले की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान सामने आया कि क्षेत्र के ही रहने वाले एक युवक ने नाबालिग को प्रेम जाल में फंसाकर उससे शारीरिक संबंध बनाए थे। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की और पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी को जेल भेज दिया गया है और नाबालिग गर्भवती मामला में आगे की जांच जारी है। यह घटना समाज में जागरूकता और सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है।







