Chhattisgarh

चुनाव से पहले कांग्रेस प्रत्याशी अंबिका सिंहदेव को मिला नोटिस

 बैकुंठपुर। छत्तीसगढ़ में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए प्रथम चरण का मतदान 7 नवंबर को है और दूसरे चरण का मतदान 17 नवंबर को होगा । 3 दिसंबर को मतगणना होगी। चुनाव के नजदीक आते ही प्रदेश में प्रचार-प्रसार भी जोरों पर है। इसी बीच कांग्रेस प्रत्याशी अंबिका सिंहदेव को नोटिस मिला है।

Related Articles

आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी अंबिका सिंहदेव को नोटिस भेजा गया है। दरअसल, करजी हाईस्कूल मैदान में कांग्रेस की सभा हुई थी, जिसमें स्कूल यूनिफार्म में स्कूली छात्र -छात्राएं भी शामिल हुए थे। ये सभा गुरुवार को चरणदास महंत की मौजूदगी में हुई थी। इस मामले में स्वामी आत्मानंद स्कूल पटना के प्राचार्य को भी नोटिस मिला है। रिटर्निंग आफिसर ने ये नोटिस जारी किया है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!