ChhattisgarhKanker

भानुप्रतापपुर उपचुनाव : 5812 वोटों से आगे कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी

कांकेर। भानुप्रतापपुर उपचुनाव की मतगणना जारी है. कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी 5812 वोटों से आगे है, वही दूसरे नंबर पर सर्व आदिवासी समाज के अकबर राम कोराम को 3339 वोट और ब्रह्मानंद नेताम को 2978 वोट मिले है. बता दें कि भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव (Bhanupratappur Bypoll) का आज परिणाम आएगा. कांग्रेस विधायक मनोज मंडावी के निधन से यह सीट खाली हुई थी. कांग्रेस ने यहां सहानुभूति का कार्ड खेलते हुए मनोज मंडावी पत्नी सावित्री मंडावी को चुनाव मैदान में उतार रखा है. 

वहीं बीजेपी ने उनसे मुकाबला करने के लिए पूर्व विधायक ब्रह्मानंद नेताम पर दांव लगा रखा है. यहां बीजेपी और कांग्रेस (BJP-Congress) के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है. छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर सीट पर हुए उपचुनाव को 2023 विधानसभा चुनाव का लिटमस टेस्ट माना जा रहा है. सावित्री मंडावी विकास के कामों को लेकर चुनाव मैदान में है. सावित्री मंडावी मनोज मंडावी की विरासत को लेकर आगे बढ़ रही है. वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!