Chhattisgarh

झीरम घाटी मामले में अपनी ही पार्टी को घेरा? कांग्रेस ने विकास तिवारी पर गिराई गाज, पद से छुट्टी

CG News: झीरम घाटी कांड पर बयानबाजी कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी को भारी पड़ गई. उनके बयान पर प्रदेश कांग्रेस ने सख्त कार्रवाई की है और PCC प्रवक्ता विकास तिवारी को पद से हटा दिया गया है.

कांग्रेस ने विकास तिवारी को प्रवक्ता पद से हटाया

दरअसल, विकास तिवारी ने हाल ही में झीरम घाटी नक्सल कांड की जांच के लिए गठित न्यायिक जांच आयोग को पत्र लिखकर कांग्रेस नेताओं सहित भाजपा नेताओं का नार्कोटेस्ट कराने की मांग की थी. इस कदम को पार्टी ने अनुशासनहीनता माना है. वरिष्ठ नेताओं का नाम मीडिया में जोड़कर प्रचारित करना भी पार्टी लाइन का उल्लंघन माना गया.

दीपक बैज के निर्देश पर कार्रवाई

प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर पार्टी ने विकास तिवारी को तीन दिन के भीतर लिखित स्पष्टीकरण देने के लिए नोटिस भी जारी किया है. पार्टी के अनुसार, झीरम घाटी कांड की जिम्मेदारी भाजपा सरकार पर है और कांग्रेस इसे पीड़ित परिवार एवं प्रदेश की जनता के साथ मिलकर उजागर करने में जुटी है.

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!