ChhattisgarhRaipur

विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस एक्टिव मोड पर….बस्तर के बाद अब बिलासपुर और को दुर्ग में संभागीय सम्मेलन

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाले है। इसके लिए सभी राजनीतिक पार्टियां तैयारियों में जुट गई है। वहीं कांग्रेस पार्टी अब एक्टीव मोड में आ गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ सभी दिग्गज नेता अब चुनावी मैदान में उतर गए है। कांग्रेस ने प्रदेश में संभागीय सम्मलेन की शुरुआत की है। विधानसभा चुनाव 2023 के पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश में 75 पार की जीत के प्लान में लग गए हैं।

बिलासपुर और को दुर्ग में संभागीय सम्मेलन

कांग्रेस का पहला संभागीय सम्मलेन बस्तर में हुआ। वहीं अब कांग्रेस का अगला संभागीय सम्मेलन बिलासपुर और दुर्ग में होगा। मिली जानकारी के अनुसार, बिलासपुर में 7 जून को संभागीय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा और दुर्ग में 8 जून को इस कार्यक्रम का आयोजन होगा। कांग्रेस के इस संभागीय सम्मलेन में प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, सीएम भूपेश बघेल समेत कई बड़े नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे और आगामी चुनाव की रणनीति तैयार करेंगे। बता दें कि, कांग्रेस द्वारा 15 जून तक छत्तीसगढ़ के 5 संभागों में संभागीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!