Chhattisgarh

CRIME : 21 किलो 400 ग्राम गांजा के साथ 2 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

उड़ीसा से उत्तरप्रदेश तक सप्लाई की थी योजना, नया बस स्टैंड के पीछे पुलिस की घेराबंदी में दबोचे गए आरोपी

अंबिकापुर। अंबिकापुर में गांजा तस्करी के बड़े मामले का खुलासा करते हुए कोतवाली पुलिस ने दो अंतर्राज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 21 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है, जिसकी बाजार कीमत करीब 4 लाख 28 हजार रुपये आंकी गई है।

इसके साथ ही 3090 रुपये नगद भी जब्त किए गए हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी उड़ीसा से गांजा लाकर उत्तरप्रदेश में बेचने की योजना बना रहे हैं।

सूचना के आधार पर नया बस स्टैंड के पीछे घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया गया। पूछताछ में तस्करी की पुष्टि होने के बाद आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।


Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!