ChhattisgarhRaipur

CRIME : गांजा तस्करी करते रंगे हाथ पकड़ाया भोकू

रायपुर। राजधानी पुलिस लगातार नशे के खिलाफ कार्रवाई करते नजर आ रही है, वहीं पुरानी बस्ती इलाके में 1 किलो 800 ग्राम गांजा के साथ आरोपी फरीद खान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।दरअसल एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना पुरानी बस्ती क्षेत्रांतर्गत बंधवापारा स्थित हनुमान मंदिर के सामने दोपहिया वाहन सवार एक व्यक्ति अपनी दोपहिया वाहन में गांजा रखा है तथा बिक्री की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है।

सूचना पर साइबर टीम और पुरानी बस्ती की टीम ने घेरा बंदी कर आरोपी को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया और उसकी दोपहिया वाहन एक्टिवा की तलाशी लेने पर वाहन की डिक्की में गांजा रखा होना पाया गया। जिसपर आरोपी फरीद खान को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 किलो 800 ग्राम गांजा जब्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई। आरोपी फरीद खान पुरानी बस्ती का रहने वाला है, जो कि इलाके का गुंडा बदमाश है, इसके विरुद्ध पुरानी बस्ती थाने में 19 अपराधिक मामले दर्ज है।

गिरफ्तार – फरीद खान उर्फ भोकू पिता अब्दुल हमीद उम्र 28 साल निवासी जी.एस सुपर मार्केट के पास बंधवापारा पुरानी बस्ती रायपुर का गुंडा बदमाश है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!