Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में बाघों पर संकट! सूरजपुर में मिला शव, कहीं शिकार तो नहीं? जानें अंदर की खबर

सूरजपुर : जिले के भैंसामुंडा क्षेत्र के जंगल में बाघ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से वन विभाग में हड़कंप मच गया है। वाड्रफनगर वन परिक्षेत्र से लगे इस जंगल में बाघ का शव मिलने की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी।

शरीर पर मिले चोट के निशान, हमले की आशंका

प्रारंभिक जांच में बाघ के शरीर पर कई चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि बाघ पर हमला हुआ हो सकता है। वन विभाग ने शव का परीक्षण शुरू कर दिया है और पोस्टमार्टम की तैयारी भी की जा रही है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

वरिष्ठ अधिकारियों ने ली स्थिति की समीक्षा

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ वन अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। आसपास के जंगलों में गश्त बढ़ा दी गई है और स्थानीय ग्रामीणों से भी पूछताछ की जा रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सामने आएंगे तथ्य

वन विभाग ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही बाघ की मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। अधिकारियों का कहना है कि यह घटना जंगल में सुरक्षा और वन्यजीव संरक्षण के लिए गंभीर चेतावनी है।

सुरजपुर के भैंसामुंडा क्षेत्र में हुई इस घटना से वन्यजीव प्रेमियों और स्थानीय प्रशासन में चिंता की लहर है, और जांच पूरी होने तक पूरे क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!