ChhattisgarhRaipur

CRPF की ‘महिला डेयरडेविल्स’ इंडिया गेट से जगदलपुर के लिए रवाना, बाइक पर तय करेंगी 1848 किमी का सफर

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में केंद्रीय अर्धसैनिक बल (CRPF) के 84वें स्थापना दिवस पर परेड का आयोजन किया गया है। जिसके लिए 75 केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की ‘महिला डेयरडेविल्स’ बाइक ड्राइव करती हुईं गुरुवार को दिल्ली के इंडिया गेट से जगदलपुर रवाना हुईं। वे 1848 किलोमीटर का सफर तय कर यहां पहुंचेंगी।

यह यात्रा कई राज्यों से होकर गुजरते हुए 25 मार्च को जगदलपुर में समाप्त होगी, जहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में उसी दिन सीआरपीएफ दिवस पर परेड आयोजित है। विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने नई दिल्ली के इंडिया गेट में इस परेड की शुरुआत बाइकर्स को फ्लैग दिखाकर किया।

इंडिया गेट से जगदलपुर तक 1848 किलोमीटर की ये रैली पांच राज्यों को कवर करेगी। जिसमें दिल्ली होते हुए उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र से होकर छत्तीसगढ़ पहुंचेगी। अपनी इस पूरे सफर के दौरान महिला बाइकर्स स्कूली बच्चों,आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और स्वयं सहायता समूहों के साथ काम करने वालों लोगों से संपर्क करेंगी। साथ ही उन्हें मोटिवेट भी करेंगी।

कई शहरों में रुकेगा बाइकर्स का कारवां

सीआरपीएफ की इन महिला बाइकर्स का कारवां पांच राज्यों के कई बड़े शहरों पर ठहरेगा। जिसमें ग्वालियर, शिवपुरी, भोपाल,भंडारा, रायपुर और कोंडागांव होगा। इस पूरी यात्रा के दौरान कई जगहों पर फ्लैग इन फ्लैग ऑफ सेरेमनी भी होगा।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!