Chhattisgarh

पेट्रोल पंप पर मारपीट: ग्राहक ने कर्मचारियों पर किया हमला, CCTV से जांच शुरू

रायपुर: राजधानी रायपुर में सोमवार को एक पेट्रोल पंप पर मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। राजकुमार कॉलेज के सामने स्थित एफ. आर. फ्यूल पेट्रोल पंप पर कार्यरत एक कर्मचारी पर ग्राहक और उसके साथियों ने हमला कर दिया। यह घटना 3 नवंबर 2025 की दोपहर लगभग 3 बजे की बताई जा रही है।

Related Articles

वार्ड क्रमांक 67 चंगोराभाठा निवासी पीड़ित युवक ने पुलिस को बताया कि उस समय पेट्रोल पंप पर भीड़ अधिक थी। इस दौरान बिनेश तुर्का नामक युवक डिब्बे में पेट्रोल लेने आया। कर्मचारी ने भीड़ को देखते हुए उसे दूसरे काउंटर से पेट्रोल लेने की सलाह दी। इससे बिनेश नाराज़ हो गया और वहां से चला गया।

लेकिन मामला यहीं खत्म नहीं हुआ। रात करीब 8:50 बजे, बिनेश तुर्का अपने कुछ साथियों के साथ फिर से पेट्रोल पंप पहुंचा और कर्मचारी से गाली-गलौज और मारपीट करने लगा। आरोप है कि उसने कहा—“क्यों रे, तू बहुत होशियार बनता है!”—और इसके बाद अपने दोस्तों के साथ मिलकर कर्मचारी को पीट दिया। इस दौरान पीड़ित के चेहरे और सिर में चोटें आईं।

घटना के दौरान मौजूद गोविंद यादव और अंबिका प्रसाद तिवारी ने बीच-बचाव की कोशिश की और पूरी घटना को अपनी आंखों से देखा। पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि हमलावरों ने जान से मारने की धमकी भी दी।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से बिनेश तुर्का और उसके साथियों की पहचान की जा रही है। यह घटना राजधानी में बढ़ती सार्वजनिक स्थानों पर गुंडागर्दी और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!